फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस के मुताबिक गाड़ी से शराब मिली है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं सहायक प्रोफेसर का किसी से कोई विवाद तो नहीं था। उनकी कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। वहीं, राजस्थान से परिजन मेरठ पहुंचे। उनका कहना था कि राकेश बच्चों को पढ़ाने के लिए आए थे। अब यहां मौत ने उनको गले लगा लिया। घटना से परिवार सदमे में है।
कार का गेट था बंद
पुलिस ने कार खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट बंद था। पुलिस ने किसी तरह गेट खोला ताे राकेश कुमार का शव चालक के बगल वाली सीट पर मिला।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस सरधना फ्लाइओवर के नीचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। यह देखा जा रहा है कि किस समय कार फ्लाईओवर के नीचे से गुजरी व कार में प्रोफेसर के साथ कोई ओर तो नहीं था।
घटना की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। - रोहित सिंह सजवाण एसएसपी