फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष गुर्जर हत्याकांड: हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का ईनाम, रासुका की तैयारी में जुटी पुलिस

Mon, 17 Dec 2018 03:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
sobhapur
विज्ञापन

आशीष गुर्जर की हत्या में नामजद आठ आरोपियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और कंकरखेड़ा थाने की आठ टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा एसटीएफ मेरठ यूनिट भी लगा दी गई है। वहीं आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा के शोभापुर गांव में विगत चार अप्रैल को बसपा नेता गोपी पारिया की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के आशीष गुर्जर समेत आधा दर्जन आरोपी नामजद हुए थे। आशीष हाल ही में गोपी पारिया की हत्या के मुकदमे में जेल से छूटा था।

आशीष की शनिवार दिन दहाड़े गांव से सटी योगीपुरम पुलिस चेकपोस्ट के पास उसके खेत में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। आशीष के परिजनों ने हत्या में गोपी पारिया के भाई प्रशांत उर्फ नीशू, पिता ताराचंद पारिया, भांडू उर्फ विजय, गिज्जू उर्फ अमरदीप, रवि, रोहित, अमित और अनिल को नामजद किया था। पुलिस ने ताराचंद पारिया को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

 
एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि फरार आठ आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है। क्राइम ब्रांच की तीन और थाना कंकरखेड़ा की तीन टीम बनाई गई है। ये टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया हुआ है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की रिश्तेदारियों में भी दबिश दी।

विज्ञापन

बसपा के पूर्व विधायक के घर दबिश

एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक रात में सूचना मिली थी कि आशीष की हत्या के मामले में कई आरोपी बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के घर पल्लवपुरम पहुंचे हैं। वहां पर मीटिंग होने की जानकारी थी। इस पर पुलिस ने पल्लवपुरम में योगेश वर्मा के घर पर दबिश दी। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। 

एसपी सिटी के अनुसार योगेश वर्मा के अलावा कई बसपा नेताओं के घर पर भी पुलिस टीम गई थी, जहां पर आरोपियों के छुपे होने का अंदेशा जताया जा रहा था।

उधर, पूर्व विधायक के आवास पर दबिश देने के पीछे पुलिस का क्या मकसद था, इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। चर्चा है कि गोपी पारिया दो अप्रैल को एससीएसटी एक्ट में बदलाव को लेकर हुई हिंसा में नामजद था, जो योगेश वर्मा का करीबी भी बताया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें