फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut obscene videos case: आर्टिफिशियल ज्वैलरी दुकानदार, ऑनलाइन बेचता था बच्चों के अश्लील वीडियो, मिली जमानत

Tue, 23 Dec 2025 11:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut cyber crime news: उत्तराखंड पुलिस को बच्चियों के ऑनलाइन अश्लील वीडियो का लिंक प्राप्त हुआ था। जांच की तो पता चला कि मेरठ निवासी अमित जैन इस काम में लिप्त है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, मगर वह जमानत पर छूट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों की अश्लील वीडियो टेलीग्राम पर ऑनलाइन बेचने के आरोपी राकेश डेयरी वाली गली निवासी अमित जैन को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जमानत मिल गई। इस संबंध में दरोगा मोहित राज पटेल ने 12 दिसबंर को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, तब से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

 

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया था कि 11 दिसंबर को साइबर पुलिस को उत्तराखंड पुलिस से बच्चियों के ऑनलाइन अश्लील वीडियो बेचने का लिंक प्राप्त हुआ था। इसके बाद ब्रह्मपुरी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी अमित जैन ने टेलीग्राम पर लूसिफर के नाम से एक चैनल बना रखा था। 
 

इसी चैनल से बच्चियों के ऑनलाइन अश्लील वीडियो बेचे जा रहे थे। इसी मामले में आरोपी अमित के बैंक खाते को तमिलनाडु पुलिस ने फ्रिज कर दिया था। उत्तराखंड पुलिस व मेरठ पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
 

सोमवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी की आर्टिफिशयल ज्वेलरी की दुकान है। आरोपी ने बताया कि वह टेलीग्राम के माध्यम से लोगों से संपर्क करता था और उन्हें ऑनलाइन अश्लील वीडियो उपलब्ध कराता था। 
 
विज्ञापन

बताया कि वह बिटक्वाइन के जरिये वीडियो को डाउनलोड करने के बाद 150 रुपये में लोगों के टेलीग्राम पर भेज देता था। पुलिस मामले को लेकर उत्तराखंड व तमिलनाडु पुलिस से संपर्क करेगी। सीओ का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। जहां से उसे जमानत मिल गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें