जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब दस बजे गांव के ही बब्बर नटवर ने मजार में तोड़फोड़ की सूचना गांव में दी सूचना मिलने पर फजूल रहमान अपने पिता सूफी रहीम बख्श की मजार पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे इसी दौरान खेत मालिक शिवकुमार क्षतिग्रस्त मजार पर पहुंचे और शरारती तत्वों द्वारा ग्रामीणों को ईदगाह की आठ बुर्जी तोड़े जाने की बात बताई।
इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इक्कठा हो गई। उधर धार्मिक स्थल पर हुई घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत प्रयास करने में जुट गए।
ग्रामीणों ने एसडीएम से बताया कि अब तक तीन बार ईदगाह की बुर्जी तोड़ दी गई लेकिन तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आज तक कार्रवाई नहीं की। शरारती तत्वों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती। मुस्लिम समुदाय के लोगों में घटना पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।