फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बाबा साहेब पर गृहमंत्री की टिप्पणी को लेकर रोष, सपा लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Dec 2024 06:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के मुख्य गेट पर सपा लोहिया वाहिनी ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के मुख्य गेट पर सपा लोहिया वाहिनी ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के मुख्य गेट पर सपा लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में बाबा साहब पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दाैरान कार्यकर्ताओं ने अमित शाह माफी मांगों और अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन


इस मौके सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष शशिकांत गौतम ने कहा बाबा साहेब अंबेडकर के चाहने वालों को स्वर्ग नहीं स्वर ही अवश्य चाहिए। संविधान के शिल्पकार के प्रति ऐसी घृणित सोच 𝐁𝐉𝐏 और आरएसएस की पाठशाला से ही पनपती है। 

देश के 𝟏𝟎𝟎 करोड़ से अधिक वंचित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, शोषित, उपहासित, दलित, पिछड़े, गरीब, अल्पसंख्यक एवं धर्मनिरपेक्षता, बन्धुता और संविधान में यकीन रखने वाले न्यायप्रिय लोगों के लिए बाबा साहेब अंबेडकर भगवान से भी कम भी नहीं है। बाबा साहेब ने करोड़ों लोगों को नारकीय जीवन से छुटकारा दिलाकर इसी जीवन में जीते-जी ही मोक्ष प्रदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान निर्माता के प्रति माननीय गृहमंत्री की ऐसी संकीर्ण सोच की हम निंदा, माफी और इस्तीफे की मांग करते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें