जलालाबाद / नजीबाबाद (बिजनौर)। जलालाबाद क्षेत्र के फजलपुर हबीब उर्फ ज्वालीकला में चौ. चरण सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मेरठ और फजलपुर हबीब की टीमों ने उद्घाटन मैच जीते।
मुख्य अतिथि सांसद चंद्रशेखर ने टूर्नामेंट का फीता काटकर फजलपुर हबीब में उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना को महत्व देने की सलाह दी। मेरठ ने मुजाहिद क्लब ज्वालीकला को और फजलपुर हबीब ने गाजीपुर टीम को पराजित कर शुरुआती कबड्डी मुकाबले जीते। प्रतियोगिता में हरियाणा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत, नोएडा और जनपद बिजनौर के विभिन्न क्षेत्रों से आईं कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं। नगर पालिका चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम, फहीम अंसारी, मो.आकिब, मो.जाकिर, मो. फैजान, अब्दुल माजिद, हाजी यूनुस, सरफराज उपस्थित रहे। संवाद