बताया गया कि पुलिस की जांच के चलते सीमा हैदर के पति सचिन कहीं काम पर नहीं जा पा रहे हैं। जिस वजह से खाने के लाले पड़ गए। यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सीमा हैदर को फिल्म में काम करने का काम अवसर मिल गया।
सचिन मीणा और सीमा हैदर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा हैदर को अपने फिल्म प्रोडेक्शन हाउस जानी फायर फोक्स में अभिनय करने का ऑफर दिया है। बता दें कि अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है।
अमित जानी उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर ए ट्रेलर मर्डर स्टोरी के नाम से फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नवंबर में रिलीज होना तय है। मंगलवार को अमित जानी अपने फिल्म प्रोडेक्शन के कर्मचारियों के साथ सीमा हैदर से मिलने उनके गांव रघुपुरा पहुंचे।
Sachin and Seema Haider love story
- फोटो : अमर उजाला
अमित जानी के अनुसार, टीम के सदस्यों ने सीमा हैदर का टेस्ट लेने के बाद फिल्म में रॉ एजेंट के किरदार के लिए चुना है। सीमा हैदर ने भी फिल्म में काम करने के लिए हां बोल दिया है। जल्द ही सीमा हैदर को फिल्म में काम करने के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।
हमेशा विवादों में रहने वाले अमित जानी ने 2022 में मेरठ के सिवालखास से विधानसभा चुनाव लड़ा था।