फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 19 मई को होगी अमर उजाला की निबंध प्रतियोगिता, कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं करें प्रतिभाग

Wed, 14 May 2025 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अमर उजाला की ओर से जिले के राजकीय, एडेड एवं वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावी पीढ़ी को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अमर उजाला की ओर से जिले के राजकीय, एडेड एवं वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले निबंध प्रतियोगिता 15 मई को होनी थी, लेकिन अब यह प्रतियोगिता 19 मई को आयोजित की जाएगी। इसमें निबंध लिखने के लिए अमर उजाला की ओर से एक विषय दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को समाज के ज्वलंत मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए प्रधानाचार्यों और छात्र-छात्राओं में उत्साह है। अमर उजाला और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर पर आयोजन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने बताया कि सभी विद्यालयों में समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। समाज के ज्वलंत मुद्दों को ऐसी प्रतियोगिता का मुख्य विषय बनाने से छात्र-छात्राओं को उनके बारे में जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्हें लेकर वे अपनी राय कायम कर सकेंगे। छात्र-छात्राएं भी इस प्रतियोगिता में रुचि ले रहे हैं। भावी पीढ़ी को देश-विदेश के मुद्दों की जानकारी देने और समसामयिक घटनाक्रम से अवगत कराने में भी ऐसी प्रतियोगिताएं सहायक होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें