मेरठ। नौचंदी मेला चालू कराने की मांग उठने लगी हैं। ऑपरेशन सिंदूर जारी होने के चलते निगम ने नौचंदी मेला स्थगित कर दिया था। 20 मई 2025 को मेले की तारीख निर्धारित करने के लिए निगम अफसरों ने कहा था। अब ऑपरेशन सिंदूर स्थगित कर दिया गया है, जिसके चलते नौचंदी मेला लगाने की मांग लोगों ने उठाई हैं। नौचंदी मेला व्यापार संघ अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया को पत्र लिखकर मेला लगाने की मांग की। मेले में दुकान लगाने वाले नरेंद्र राणा, अरुण, मनोज शर्मा, रोहित जैन, सुंदर, सचिन ने अपनी आजीविका चलाने की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर मेला देरी से शुरू होगा तो बारिश, आंधी होने से नुकसान होने के आसार ज्यादा हो जाते हैं।