फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अमर उजाला मैराथन ‘एक दौड़ सेहत की ओर’ 28 फरवरी को मेरठ में होगी आयोजित, ऐसे करें पंजीकरण

Fri, 20 Feb 2026 12:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अमर उजाला की ओर से मेरठ में 28 फरवरी को ‘एक दौड़ सेहत की ओर’ मैराथन का आयोजन होगा। 16 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी निशुल्क पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं। आयोजन यूपी एथलेटिक्स संघ के नियमों के तहत होगा।
विज्ञापन
मेरठ मैराथाॅन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से 28 फरवरी को मैराथन एक दौड़ सेहत की ओर का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग में लोग प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक लोगों को पंजीकरण कराना होगा। इसमें 16 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी दोनों वर्ग में निशुल्क पंजीकरण करा सकेंगे। दौड़ का आयोजन उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के नियमों के अनुसार किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM Modi Meerut Visit: पीएम मोदी की जनसभा के लिए मेरठ में रूट डायवर्जन जारी, यहां देख लें पूरा ट्रैफिक प्लान

अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक स्वस्थ शरीर का होना भी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखकर अमर उजाला एसडीएस ग्लोबल अस्पताल, पराग डेयरी, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नीरज मित्तल (पायल फर्नीचर), राॅयल-9 होटल, एडिको डेवलपर्स, गोयल हैरिटेज (अखिलेश गोयल), ऋषभ एकेडमी, स्पोटेक एंटरप्राइजेज, एलआईसी, शांति निकेतन विद्यापीठ, एस्ट्रॉन कॉलेज एवं अरविंद रस्तोगी के सहयोग से इस मैराथन का आयोजन करा रहा है। मैराथन में भाग लेने के लिए सभी को क्यू आर कोड के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रतिभाग किया जा सकेगा।

यहां करें संपर्क...
इस आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9650109595 और 8126267995 पर संपर्क करें।

मैराथन में शामिल होने की अपील
एसडीएस ग्लोबल अस्पताल के प्रबंध निदेशक किशन कुमार गुप्ता ने खुद को फिट रखने के दौड़ को जरूरी बताया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से मैराथन में शामिल होने की अपील की।
 
विज्ञापन

बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता
सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सिमोना जैन ने कहा कि हमें 15 मिनट दौड़ जरूर लगानी चाहिए। इससे हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे अच्छी नींद आती है।

खुद को फिट रखना जरूरी
पराग डेयरी के महाप्रबंधक अविनाश कुमार सत्यार्थी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन के लिए भी हमें खुद को फिट रखना चाहिए। इसके लिए दौड़ और व्यायाम जरूरी है।

अच्छी सेहत के लिए दौड़ बेहतर
पायल फर्नीचर के मालिक नीरज मित्तल ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए सभी को दौड़ जरूर लगानी चाहिए। सुबह या शाम में करीब एक घंटा अपने लिए जरूर निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें