जागरूकता के अभाव में लाभ से वंचितः प्रवीन गौतम
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रवीन गौतम ने बताया कि जागरूकता के अभाव में लोग स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाले लाभ से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा 17 मिनट में शहर के किसी भी कोने में पहुंच रही है। गर्भवतियों को टीकाकरण कराया जाता है। एक बच्चे का टीकाकरण जिसका खर्च 42 हजार आता है। स्वास्थ्य विभाग उसे निशुल्क उपलब्ध कराता है। आयुषमान कार्ड के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी 64 प्रतिशत कार्ड ही बन पाए हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब स्वाभिमान स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगों में जागरूकता लाने की दिशा में कार्य करें।
इन बीमारियों के लिए दिया परामर्श
एसिडिटी, एलर्जी, घुटनों का दर्द, सांस लेने की समस्या, शरीर एवं जोड़ों के सभी प्रकार के दर्द, गर्दन, कंधा, कमर दर्द, खांसी और जुखाम, घाव का न सूखना, कब्ज, दिल की बीमारी, क्लब फुट, बांझपन, सभी प्रकार के बुखार, स्लिप डिस्क, फूड पाइजिनिंग, दवाइयों के साइड इफेक्ट, सर दर्द, शुगर, शरीर का काला होना, दिल में होल, दुर्गे की पथरी, मलेरिया नसों की कमजोरी, नींद कम या ज्यादा आना, अल्सर, वायरल इंफेक्शन, गाल स्टोन।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: सिपाही के घर में लगी आग, पत्नी झुलसी और एक लाख का सामान जलकर राख, देखें मौके का हाल
प्रेशर पाइंट करते हैं एक्टिव
कालिंदी रोड माया आरोग्य धाम से आए एमडी एक्यूप्रेशर एम प्रकाश ने बताया कि विभिन्न रोगियों को आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशन और इलेक्ट्रो एक्यूपंचर के द्वारा ठीक किया जाता है। प्रेशर पाइंट को एक्टिव कर ब्लड के फ्लो को दुरुस्त किया जाता है। श्वास क्रिया, हाजमा और किडनी तीनों पर उत्तम प्रभाव पड़ता है।