फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर और लखनऊ ने जीते मैच

Fri, 07 Aug 2026 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ पब्लिक स्कूल में चल रही सब जूनियर यूपी स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता में खेले गए मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश बास्केटबाल संघ व जिला बास्केटबाल संघ की ओर से मेरठ पब्लिक स्कूल में सब जूनियर यूपी स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शुक्रवार को प्रथम चरण में पुरुष वर्ग में प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, बागपत समेत कई जिलों की टीम ने मैच जीते।
पहला मुकाबला कोर्ट नंबर 1 में अलीगढ़ और पीलीभीत की टीम के बीच हुआ। इसमें अलीगढ़ की टीम ने एक तरफा 41 अंक प्राप्त किए। पीलीभीत की टीम मात्र 4 अंक ही प्राप्त कर सकी। दूसरा मैच गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर की टीम के बीच हुआ। इसमें गौतमबुद्धनगर की टीम ने 51-23 के स्कोर से मैच जीता। तीसरा मैच मेरठ और बरेली की टीम के बीच हुआ। इसमें मेरठ की टीम ने 56-04 के स्कोर से बरेली को एकतरफा हराया और टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


लखनऊ से शामली को हराया चौथा मैच लखनऊ और शामली की टीम के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने 38-08 के स्कोर से मैच जीता और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। कोर्ट नंबर 2 पर प्रयागराज और बुलंदशहर की टीम के बीच हुआ। इसमें प्रयागराज की टीम ने 40-32 के स्कोर से मैच जीता। छठा मैच आगरा और गाजियाबाद की टीम के बीच खेला गया। आगरा ने 41-22 के स्कोर से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

बागपत ने मुजफ्फरनगर को दी करारी शिकस्त
दिन का सातवां मैच बागपत और मुजफ्फरनगर की टीम के बीच हुआ। इसमें बागपत ने 50-09 के स्कोर से मैच एकतरफा मैच जीता। 8वां मैच वाराणसी और बिजनौर की टीम के बीच हुआ। इसमें वाराणसी की टीम ने 41-08 के स्कोर से मैच जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें