फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गोकशी व रंगदारी के मामले में दो लाख रुपये के इनामी अकबर और सलमान को मेरठ पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 15 Apr 2022 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

थाना प्रभारी ने अकबर, सलमान और शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही असम पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दी थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी व मेरठ पुलिस को मिला दो लाख इनाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र में गोकशी और रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजे गए अकबर बंजारा व सलमान बंजारा को असम पुलिस अपने साथ ले गई। असम पुलिस ने फलावदा पुलिस को अकबर बंजारा को गिरफ्तार करने पर दो लाख रुपये का इनाम भी दिया है। दोनों आरोपी असम व गुवाहाटी से दर्जनों मुकदमे में फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने गोकशी के प्रयास में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अकबर बंजारा व सलमान बंजारा बताया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दूसरा मुकदमा कस्बा निवासी महबूब ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी ने अकबर, सलमान और शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही असम पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि असम एवं गुवाहाटी में अकबर के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वहां से दो लाख रुपये का इनामी भी है। असम पुलिस अकबर व सलमान को ले गई है। उनकी गिरफ्तार पर दो लाख रुपये बतौर इनाम दिये हैं। असम की एक अदालत में 18 तारीख को दोनों की पेशी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा फेरबदल: मेरठ के 60वें जिलाधिकारी होंगे दीपक मीणा, पश्चिमी यूपी से है गहरा नाता, के.बालाजी प्रतीक्षारत
विज्ञापन

थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि फलावदा मवाना मार्ग पर कुछ लोग गोकशी के फिराक में हैं। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो गोवंश और पशु कटान के हथियार बरामद किए थे। मौके से फलावदा निवासी बाबू खां तथा पंजाब निवासी रंजीत को गिरफ्तार किया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बा निवासी अकबर बंजारा व सलमान पुत्र पीरु मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार अकबर व सलमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अकबर के भाई शमीम को भी गिरफ्तार किया है।

शमीम को षड़यंत्र रचने एवं गोकशी में सहयोग करने में पकड़ा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अकबर असम से धोखाधड़ी के मामले में वंचित चल रहा था। वहां की पुलिस अकबर को गिरफ्तार करने फलावदा आई थी। गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें