मेरठ एयरपोर्ट का नया मास्टर प्लान
मौजूदा जमीन - 46.77 एकड़
अधिग्रहित की जाने वाली अतिरिक्त भूमि फेज 1- 282.73 एकड़
अधिग्रहित की जाने वाली अतिरिक्त भूमि फेज 2 -122.40 एकड़
गांव की सड़क के लिए अतिरिक्त भूमि - राज्य सरकार के अनुसार
ये है वर्तमान स्थिति
वर्तमान स्थिति पर गौर करें तो हवाई पट्टी 46.77 एकड़ जमीन में है, जिसका रनवे 1513 मीटर लंबा और 23 मीटर चौड़ा है। 72 सीटर विमान उड़ाने के लिए 2600 मीटर लंबे और 45 मीटर चौड़े रनवे की जरूरत होगी। इसे लेकर नया मास्टर प्लान जारी कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव के बाद होगा क्रियान्वयन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि अभी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी है। इसके समाप्त होते ही प्रदेश सरकार पर शीघ्र ही जमीन उपलब्ध कराने का दबाव बनाया जायेगा। क्योंकि इस संबंध में प्रदेश सरकार को पहले ही पत्र देकर अवगत कराया जा चुका है, जिसमें जमीन का सौदा किसानों से तय हो चुका है। आज भी किसान 2014 के फैसले के आधार पर 5800 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से जमीन देने को तैयार हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/