फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर धुएं का पहरा: शहर को निगल रहा स्मॉग! मेरठ का AQI 368, NCR में भी फैली धुंधली चादर

Sat, 22 Nov 2025 11:34 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली-NCR में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार सुबह मेरठ का AQI 368 दर्ज हुआ, जबकि पल्लवपुरम 385 पर सबसे प्रदूषित रहा। स्मॉग और ठंडी हवाओं की कमी से हालात और बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में सुबह की शुरुआत जैसे ही हुई, हवा में जहर और घुल गया। शनिवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 368 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब और स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक श्रेणी में आता है। शहर के कई हिस्सों में सुबह से ही घना स्मॉग छाया रहा, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन


पल्लवपुरम सबसे ज्यादा प्रदुषित
प्रदूषण का सबसे बुरा हाल पल्लवपुरम क्षेत्र में रहा, जहां AQI 385 रहा। विशेषज्ञों के अनुसार NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बड़ा हिस्सा इस वक्त स्मॉग की चपेट में है। हवा न चलने और तापमान गिरने से प्रदूषण जमीन के करीब जमने लगा है, जिससे सांस और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ गई हैं।


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी 4 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और रात का तापमान और गिरेगा। इससे ठंड बढ़ेगी लेकिन हवा की स्थिति सुधरने के आसार नहीं हैं। ऐसे में प्रदूषण और बढ़ सकता है, जो अस्थमा और श्वास रोगियों के लिए खतरनाक स्थिति बनाता है।

लोगों को शुद्ध हवा नहीं मिल रही है और परत-दर-परत स्मॉग शहर के ऊपर ठहर गया है। दोपहर में भी धुंध का असर कम नहीं हुआ। पर्यावरण विशेषज्ञ इसे हेल्थ इमरजेंसी जैसी स्थिति मान रहे हैं।

प्रदूषण का हाल (शहरवार AQI)
मेरठ – 368
मुजफ्फरनगर – 373
नोएडा – 388
बागपत – 368
बुलंदशहर – 303
गाजियाबाद – 419
दिल्ली – 361
ग्रेटर नोएडा – 396
हापुड़ – 362
गंगानगर – 340
जयभीम नगर – 380
पल्लवपुरम – 385
बेगमपुल – 360
दिल्ली रोड – 350

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें