फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण का फिर प्रहार: मेरठ का एक्यूआई 274 पर पहुंचा, गंगानगर में 307 दर्ज, सुबह से स्मॉग की चादर

Thu, 26 Nov 2026 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 274 पर पहुंच गया। गंगानगर में एक्यूआई 307 दर्ज होने से स्थिति ज्यादा चिंताजनक रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा की गति कम रहने पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 तक पहुंच गया। सुबह से स्मॉग छाने और हवा की गति कम रहने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं। शहर के सभी निगरानी केंद्रों पर हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि गंगानगर में एक्यूआई 307 तक पहुंच गया। गुरुवार को भी सुबह के समय हल्का स्मॉग छाया रहा।
विज्ञापन


गंगानगर में एक्यूआई 307, शताब्दीनगर में 288
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर अधिक रहा। गंगानगर में एक्यूआई 307 दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर चार-सी शताब्दीनगर में यह 288 रहा। जयभीम नगर और पल्लवपुरम में एक्यूआई 275-275 दर्ज हुआ। एमआईईटी कॉलेज क्षेत्र में एक्यूआई 218 रहा। गंगानगर में हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई, जबकि अन्य निगरानी केंद्रों पर भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: सीटों पर टकराव: इकरा हसन बोलीं- 2027 पर हमारा पूरा फोकस, मौजूदा विधायकों की सीटों पर समझौते से इनकार
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार के मुकाबले बढ़ा प्रदूषण
मंगलवार सुबह मेरठ का एक्यूआई 255 था। बुधवार शाम तक उपलब्ध विवरण में यह बढ़कर 273 दर्ज किया गया, जबकि शुरुआती आंकड़े में एक्यूआई 274 बताया गया है। शहर में सुबह से स्मॉग की चादर छाई रही। हवा की गति कम रहने से प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा होते रहे और हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो सका।

आसपास के जिलों में भी हवा खराब
मेरठ के साथ एनसीआर के आसपास के जिलों में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। ठंड बढ़ने के साथ वातावरण में नमी और धुंध प्रदूषण को फैलने से रोक रही है। ऐसे मौसम में प्रदूषक तत्व जमीन के करीब बने रह सकते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

हवा की गति कम रही तो बढ़ सकता है प्रदूषण
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, हवा की गति कम रहने पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में मौसम की परिस्थितियां ही तय करेंगी कि हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा या गिरावट। फिलहाल शहर के निगरानी केंद्रों पर दर्ज आंकड़े प्रदूषण के बढ़ते स्तर की ओर संकेत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें