फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: खराब श्रेणी में पहुंचा मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक, ग्रैप को भूले अधिकारी

Tue, 01 Dec 2020 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हवा थमने से वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार को खराब श्रेणी में पहुंच गया। रविवार के 316 के मुकाबले सोमवार को एक्यूआई 356 रहा। जबकि एनसीआर में सबसे ज्यादा एक्यूआई गाजियाबाद 380 दर्ज किया गया। शहर में गंगानगर, जयभीमनगर व पल्लवपुरम का एक्यूआई क्रमश: 312, 380, 316 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ग्रैप को भूले अधिकारी
वायु प्रदूषण रोकने के लिए त्योहारों से पहले एनसीआर में लागू हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) को अधिकारी भूल गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा एमडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, कृषि विभाग समेत 10 से अधिक विभागों के 34 अधिकारियों और सामाजिक संगठनों को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

दिवाली के बाद मौसम ने साथ दिया तो एक्यूआई गिर गया था, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण पर कोई काम न होने और अधिकारियों की लापरवाही से फिर से एक्यूआई खतरनाक श्रेणी की तरफ बढ़ रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार का कहना है कि ग्रैप के तहत निगरानी की जा रही है। 

निगम ने कूड़ा जलाया पीएमओ को ट्वीट
निर्माणाधीन सड़क के बीच आए कूड़े के ढेर में आग लगाने का मामला पीएमओ और मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। गंगानगर एक्सटेंशन में किला से मवाना लिंक रोड का निर्माण चल रहा है। निर्माण के आड़े आए कूड़े के ढेर को एमडीए ने जेसीबी से किनारे करा दिया था।

गंगानगर बी ब्लाक निवासी आशीष ने बताया कि नगर निगम कर्मियों ने कूड़े को उठाने की जगह आग लगा दी थी। इसकी जानकारी पीएमओ, सीएम, मंडलायुक्त व डीएम को ट्वीट करके दी गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें