मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, रात का तापमान 8–9 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड और नमी दोनों में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।
शहर और आसपास के क्षेत्रों का AQI आंकड़ा
निगरानी केंद्रों के अनुसार गुरुवार सुबह यह स्थिति रही:
स्थान AQI
ग्रेटर नोएडा 386
नोएडा 376
हापुड़ 371
गाजियाबाद 360
दिल्ली 360
मुजफ्फरनगर 337
पल्लवपुरम 333
दिल्ली रोड 332
बेगमपुल 330
मेरठ (औसत) 329
गंगानगर 323
बागपत 310
बुलंदशहर 285
जयभीमनगर (सबसे प्रदूषित) 342
प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है, जिससे सांस के रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।