फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बना हैवान: एयरफोर्स कर्मी ने बेटी के साथ की घिनौनी करतूत, लाडली ने आहत होकर दी जान, सदमे में पीड़ित मां

Fri, 22 Sep 2023 03:58 AM IST
कपिल kapil गौरव त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : एयरफोर्स में तैनात एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ कई बार घिनौना कृत्य किया। जिससे क्षुब्ध होकर बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुत्री की मौत के बाद आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटियां पिता को अपना हीरो मानती हैं। पिता की मौजूदगी में बेटियां सबसे ज्यादा सुरक्षित भी महसूस करती हैं, लेकिन यदि कोई पिता ही उसके साथ घिनौना कृत्य कर दे तो बेटी की आत्मा पर क्या बीतेगी, यह सोचा भी नहीं जा सकता। एयरफोर्स में तैनात एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ कई बार घिनौना कृत्य किया। जिससे क्षुब्ध होकर बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुत्री की मौत के बाद आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कंकरखेड़ा निवासी महिला का पति एयरफोर्स में है। उसकी पोस्टिंग फिलहाल राजस्थान के जेसलमेर में है। आरोप है कि पति काफी समय से पुत्री के साथ गलत काम करता आ रहा था। इसकी शिकायत पुत्री ने कई बार की। उसने पति के गलत का काम का विरोध किया तो वह मां-बेटी के साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन

वहीं, पिता के घिनौने कृत्य से उनकी बेटी डिप्रेशन में आ गई। उसने पुत्री को काफी समझाया, लेकिन वह पिता की घिनौनी हरकत के कारण हमेशा गुमसुम रहने लगी। किसी से बात भी नहीं करती थी।

यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने एक संदिग्ध उठाया, टीम को मिले अहम सबूत, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बीती 22 अगस्त को वह किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। घर में पुत्री अकेली थी। वह वापस लौटी तो पुत्री पंखे पर रस्सी के फंदे से लटकी थी। उसे तत्काल सैनिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 31 अगस्त को उसकी मौत हो गई। उसने अपने पिता की गलत हरकतों के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें