मेरठ में लालकुर्ती पैंठ बाजार में युवक-युवती से मारपीट कर माहौल खराब करने वाले एआईएमआईएम के नेता उमेर उर्फ साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को एआईएमआईएम का नगर अध्यक्ष बता रहा था। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ तक गूंज पहुंच गई थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना दो-तीन दिन पुरानी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि लालकुर्ती पैंठ बाजार में एक मुस्लिम युवती हिंदू युवक के साथ घूम रही थी। इसे लेकर संप्रदाय विशेष के युवकों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया और युवती का आधार कार्ड भी चेक किया। इसके बाद दोनों से बदसलूकी की और मारपीट कर दी।
वहीं, मारपीट करने वालों में एक खुद को एआईएमआईएम का नगर अध्यक्ष बता रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने एआईएमआईएम नेता उमेर उर्फ साहिल पुत्र शाहिद अली निवासी पूर्वा महावीर आरा मशीन वाली गली देहली गेट को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: सिर में गोली लगते ही जमीन पर गिरी महिला अधिवक्ता, हत्या से दहला इलाका, सामने आई ये वजह