फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कृषि विवि को मिला नया कुलपति, राज्यपाल ने डॉ. त्रिवेणी दत्त को दी जिम्मेदारी, जानें लें इनके बारे में

Tue, 13 Jan 2026 09:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को तीन नामों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। उन्होंने डॉ. त्रिवेणी दत्त को कुलपति नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया। उनका कार्यकाल तीन साल के लिए रहेगा। 
विज्ञापन
डॉक्टर त्रिवेणी दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को लंबे इंतजार के बाद नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डॉ. त्रिवेणी दत्त को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। डॉक्टर त्रिवेणी दत्त वर्तमान में आईवीआरआई बरेली के डायरेक्टर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

देर रात राजभवन की ओर से नियुक्ति पत्र जारी होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी औपचारिक जानकारी मिल गई। 
 

विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. केके सिंह का कार्यकाल 25 सितंबर 2025 को समाप्त हो गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए राज्यपाल द्वारा कार्यवाहक कुलपति के रूप में डॉक्टर केके सिंह का ही कार्यकाल बढ़ाया गया था। 
 

नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी। कुलपति पद के लिए चयन समिति द्वारा तीन नामों का पैनल तैयार कर 9 जनवरी को राजभवन भेजा गया था। सभी नामों पर विचार-विमर्श के बाद राज्यपाल ने डॉ. त्रिवेणी दत्त के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 
 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों में उत्साह का माहौल है। उम्मीद की जा रही है कि डॉ. त्रिवेणी दत्त अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

ये भी देखें...
Meerut: इलेक्ट्रिक बसों का किराया और रूट चार्ट फाइनल, आज लगेगी शासन की मुहर, जान लें कब से चलेंगी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें