बुलंदशहर बवाल के बाद मेरठ में एक गोकशी का मामला सामने आया है। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि सोदन्त गांव के जंगल में गोवंश इकट्ठा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गौ- तस्करों को घेर लिया। इस दौरान कई गौ- तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। जबकि एक गौ-तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए गौ-तस्कर के पास से तीन गाय, एक बछड़ा, छुरा व एक तमंचा बरामद किया।
बता दें कि परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में इससे पहले भी गोकशी के कई मामले सामने आए है। रात भी पुलिस को सूचना मिली थी कि सोदन्त गांव के जंगल में गोवंश इकट्ठा किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची परिक्षितगढ़ थाना पुलिस की गौ- तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गौ-तस्कर के पैर में गोली मारी। जबकि सात गौ-तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।