फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल के बाद मेरठ में गोकशी की कोशिश, पुलिस अफसरों ने गौ- तस्कर को मारी गोली

Tue, 11 Dec 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल के बाद मेरठ में एक गोकशी का मामला सामने आया है। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि सोदन्त गांव के जंगल में गोवंश इकट्ठा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गौ- तस्करों को घेर लिया। इस दौरान कई गौ- तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। जबकि एक गौ-तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए गौ-तस्कर के पास से तीन गाय, एक बछड़ा, छुरा व एक तमंचा बरामद किया।

विज्ञापन


बता दें कि परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में इससे पहले भी गोकशी के कई मामले सामने आए है। रात भी पुलिस को सूचना मिली थी कि सोदन्त गांव के जंगल में गोवंश इकट्ठा किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची परिक्षितगढ़ थाना पुलिस की गौ- तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गौ-तस्कर के पैर में गोली मारी। जबकि सात गौ-तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

विज्ञापन

इसके बाद एसपी देहात राजेश कुमार भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि एक गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार गौ-तस्करों की तलाश की जा रही है।

वहीं पकड़े गए गौ-तस्कर फरमान ने फरार गौ-तस्करों के नाम वहाब, नूर हसन, मुशाहिद, अंसार, आसिफ, कामिल और वहाबुद्दीन बताए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें