पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद कोर्ट में 164 के बयान कराए। शुक्रवार को बयानों का अवलोकन करने के बाद दौराला थाने में दर्ज मुकदमे में अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता को पॉक्सो एक्ट की धारा में नामजद कर लिया है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि अधिवक्ता का एक मोबाइल शुक्रवार सुबह बंद हो गया था, दूसरा भी बंद कर लिया गया है। घर पर दबिश दी गई तो अधिवक्ता फरार मिले। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
सीओ ने बताया कि अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस के पास यौन शोषण के पर्याप्त साक्ष्य हैं, उसकी वीडियो भी मिली है। दो अन्य भाजपा नेताओं पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ अभी साक्ष्य नहीं हैं, ऐसे में उनको अभी नामजद नहीं किया गया है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीडीआर, लोकेशन आदि निकाली जा रही हैं।
भाजपा की करनी और कथनी अलग-अलग
चाल, चरित्र और चेहरे वाली पार्टी भाजपा के नेताओं के विरुद्ध गंभीर मामला सामने आया है, मगर कार्रवाई नहीं हुई। यह भाजपा की कथनी और करनी में अंतर की पोल खोलता है। - चौधरी राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री, सपा
तुरंत होनी चाहिए गिरफ्तारी
गंभीर अपराध में भाजपा नेताओं के नाम आ रहे हैं, उसमें गिरफ्तारी की जानी चाहिए। अब तक कार्रवाई न होना दर्शाता है कि भाजपा का बेटी बचाओ का नारा खोखला है। - अतुल प्रधान, विधायक, सपा
कलंकित करने वाले कृत्य
भाजपा बेटी बचाओ की बात करती है, लेकिन भाजपा नेताओं के बेटियों संग कृत्य समाज को कलंकित करने वाले हैं - मोहित आनंद, जिला अध्यक्ष, बसपा
सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
इस मामले से भाजपा का चरित्र सामने आ गया है। आरोपी किसी भी दल के हो कार्रवाई होनी चाहिए। - अवनीश काजला, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस