फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में दाखिला लेने के लिए करें आवेदन, इस तारीख तक भरे जाएंगे फार्म

Fri, 19 Apr 2019 01:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों से एमफिल, एमएड, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड, बीपीईएस और एमपीईएस समेत दूसरे कोर्सों में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 20 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन कोर्सों में एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई है। ऑनलाइन फार्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट रजिस्टर्ड-स्पीड पोस्ट से डीन स्टूडेंट वेलफेयर, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के नाम 15 जून तक भेजना होगा। एंट्रेंस एग्जाम कैंपस में जून के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


सीसीएययू कैंपस और कॉलेजों में एमएड, एमफिल, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड, बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी नर्सिंग, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए किए जाएंगे। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम के लिए फार्म 20 अप्रैल से 10 मई के बीच सीसीएस यूनिवर्सिटी डॉट एसी डॉट इन पर भरे जा सकते हैं। फार्म भरने के बाद प्रिंट की हार्ड कॉपी के साथ जरूरी प्रमाण पत्र लगाकर उनको डीएन स्टूडेंट वेलफेयर, सीसीएसयू मेरठ के नाम पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से 15 जून तक भेजना होगा।

25 मई से 30 मई के बीच होंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
एंट्रेंस में शामिल होने के लिए 25 मई से 30 मई के बीच एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड फार्म के एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर निकाला जा सकता है। फार्म की ऑनलाइन फीस जनरल और ओबीसी के छात्र-छात्राओं के लिए 700, एससी-एसटी के लिए 500 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


यह भी रखें ध्यान
एक से अधिक कोर्स में आवेदन करने के लिए अलग-अलग फार्म भरे जाएंगे। एलएलएम और एमफिल एजुकेशन में सेल्फ फाइनेंस और एडेड कॉलेज में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के द्वारा ही होगा। एडमिशन संबंधी नियमों की पूरी जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उसके मुताबिक ही पूरी प्रवेश प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन

एमए द्वितीय वर्ष की संस्कृत की मौखिक परीक्षा 26 को
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज समेत आठ कॉलेजों की एमए द्वितीय वर्ष की संस्कृत की मौखिक परीक्षा 26 अप्रैल को आरजी पीजी कॉलेज में होगी। प्राइवेट एमए कर रही छात्राओं को प्रवेश पत्र व एमए प्रथम वर्ष की मार्कशीट साथ लेकर जानी होंगी। मौखिक परीक्षा संस्कृत विभाग में सुबह दस बजे से प्रारंभ होगी। इस्माईल नेशनल पीजी कॉलेज, कनोहर लाल महिला महाविद्यालय, शहीद मंगल पांडे पीजी कॉलेज, सेन्ट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना, डीएवी गर्ल्स कॉलेज खरखौदा व आरआईईटी विद्यापीठ की छात्राएं परीक्षा देने के लिए पंहुचेंगी। 
 
एनएएस में कई विषयों की मौखिक परीक्षा 24, 26 को 
एनएएस कॉलेज में एमए फाइनल प्राइवेट और जिन कॉलेजों का यहां केंद्र बनाया गया है, उनकी परीक्षा 24 और 26 अप्रैल को होंगी। ऐसे सभी छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र, पिछले साल की अंकतालिका के साथ मौखिकी परीक्षा के लिए कॉलेज में समय से रिपोर्ट करें। एमए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र कोड-806 की परीक्षा भौतिक विभाग में 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगी। एमए शिक्षाशास्त्र द्वितीय वर्ष कोड-803/804 की परीक्षा विधि विभाग में 24 अप्रैल को सुबह नौ बजे होगी। एमए हिंदी द्वितीय वर्ष कोड-825 की परीक्षा हिंदी विभाग में 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगी।

इन विषयों में कर सकते हैं एमफिल में आवेदन
गर्वमेंट एडेड में : एजुकेशन, जेनेटिक्स एंड प्लंट ब्रीडिंग, हॉर्टीकल्चर, अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स, इतिहास, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, सोशोलॉजी, उर्दू, बॉटनी, केमिस्ट्री, मैथ, फिजिक्स, स्टेटिक्स, जूलॉजी, हिंदी, माइक्रोबायलॉजी। सेल्फ फाइनेंस में : संस्कृत, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन शामिल हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें