मंगलवार को एडीजी सतीश गणेश को रेलवे से हटाकर एडीजी पीटीएस बना दिया। एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर कार्रवाई से पूर्व तत्कालीन वाराणसी कमिश्नर सतीश गणेश को रेलवे से हटाने पर सुगबुगाहट तेज हो गई है। पुलिस में चर्चा है कि एडीजी ने आईपीएस के खिलाफ रिपोर्ट दी थी, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। माना जा रहा है कि एसपी देहात पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।
वाराणसी के अधिकारियों के बयान होंगे
करीब डेढ़ साल पहले बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वाराणसी पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की नोडल अधिकारी डीसीपी वाराणसी वरुणा जोन को बनाया था। टीम में डिप्टी एसपी प्रबल प्रताप सिंह, एएसपी अनिरुद्ध कुमार, थाना प्रभारी सहित 12 अधिकारी शामिल थे।
रिश्वत मांगने की वीडियो वायरल होने के बाद अब फिर से पूर्व में एसआईटी में शामिल अधिकारियों के बयान दर्ज होंगे। एसपी देहात मेरठ अनिरुद्ध कुमार का दावा है कि नामजद आरोपी को ट्रैप करने के वीडियो कॉल की गई थी। बच्ची से दुष्कर्म के मामले की जांच करने वाली टीम बताएंगी कि ट्रैप की बात में कितनी सच्चाई है।