फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चरस बेचने वाला कैमरे में कैद, 70 से 120 रुपये में बेचता था पुड़िया, मचा हड़कंप

Wed, 07 Dec 2022 02:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : चरस बेचने वाला आरोपी कैमरे में कैद हुआ है। वह 70 से 120 रुपये में पुड़िया बेचता था। उधर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
चरस बेचने वाला आरोपी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में नशे का सामान बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी ने आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन




बताया गया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। इसी दौरान किसी ने चरस की पुड़िया बेचते आरोपी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में चरस बेचने वाला आरोपी ऐसा माल कहीं नहीं मिलेगा की बात कहते हुए एक पुड़िया 70 से 120 तक की बेच रहा है।

मामला सदर थाना पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी पीयूष सिंह ने चरस का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी
विज्ञापन


वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार जोरों पर है और काफी समय से नशे का कारोबार चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर भी सदर बाजार पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें