बिहार कैडर के आईपीएस अफसर आदित्य कुमार की तलाश में बिहार विजिलेंस की टीम सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर में उनके घर पर पहुंची। परिजनों से तीन घंटे पूछताछ करने के बाद टीम लौट गई।स्पेशल विजलेंस यूनिट (एसवीयू) के एडीजी नैय्यर हसनैन खान के अनुसार IPS आदित्य कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के गया के पूर्व SSP आदित्य कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पटना, गाजियाबाद और मेरठ में छापामारी जारी है।