मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र की चित्रकूट कॉलोनी में दुष्यंत चौधरी द्वारा खुदकुशी के मामले में पुलिस द्वारा अब तक मृतक की पत्नी और ससुराल वालों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। बुधवार को दुष्यंत की मां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ डीएम से मिलीं। जहां उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस के मुताबिक चित्रकूट कॉलोनी निवासी दुष्यंत चौधरी ने कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली फरहा के साथ लव मैरिज की थी। दुष्यंत की मां शिक्षा देवी का आरोप है कि फरहा और उसके परिवार के लोग उनके बेटे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते छह महीने से दुष्यंत अपने परिवार के साथ ही रह रहा था।
यह भी पढें: Shamli News: कैराना में मां ने तीन बच्चों को दिया जहर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, आरोपी हिरासत में
आरोप है कि इसी दबाव के चलते दुष्यंत ने तीन दिन पहले खुदकुशी कर ली। इस मामले में दुष्यंत की मां ने फरहा और उसके पिता हनीफ और भाई अमजद व इब्राहिम सहित कई के खिलाफ अपने बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बुधवार को हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही के साथ डीएम दीपक मीणा से मिलने पहुंची शिक्षा देवी ने आरोप लगाया कि तीन दिन बाद भी नौचंदी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
पीड़ितों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर डीएम ने एसएसपी से बात करते हुए मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।