फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए के वांटेड नईम का सरेंडर, टीम दिल्ली लेकर रवाना, अब खुलेंगे कई अहम राज

Fri, 04 Jan 2019 12:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी नईम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वांटेड नईम निवासी राधना किठौर ने गुरुवार शाम पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस ने एनआईए के साथ संयुक्त कार्रवाई में नईम को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक नईम ने कई राज खोले हैं, जिन पर गोपनीय तरीके से जांच की जा रही है। देर रात नईम को एनआईए की टीम मेरठ से दिल्ली ले गई।

विज्ञापन


26 दिसंबर को एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने दस संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया था, जोकि नववर्ष पर आतंकी वारदात करने की साजिश रच रहे थे। इन संदिग्ध लोगों के तार आईएस एजेंटों से जुड़े थे। पूछताछ में इन संदिग्धों ने बताया कि आईएसआई और आईएस एजेंटों की जडे़ं मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर समेत कई जिलों में फैली हैं। पुलिस ने हापुड़ के सिंधावली के वैठ गांव से सारिक को पकड़ा था। जिसने बताया कि उसका एक रिश्तेदार नईम निवासी राधना किठौर है। जिससे पिस्टल लेकर आईएस एजेंट को दी थी।

आरोपी नईम की तलाश में एनआईए और एटीएस ने छापा मारा था। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा था। पुलिस का दावा कि एनआईए की जांच में स्पष्ट हो गया कि आईएसआई एजेंट को दी पिस्टल नईम से खरीदी गई। जिसके बाद एनआईए ने नईम की तलाश में दबिश तेज कर दी। बृहस्पतिवार को राधना के कुछ लोग नईम को लेकर किठौर इंस्पेक्टर के पास पहुंचे। पुलिस ने नईम को अपनी कस्टडी में ले लिया। उसके बाद किठौर इंस्पेक्टर नईम को साथ लेकर मेरठ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे। अधिकारियों ने एनआईए के एक अधिकारी को सूचना दी।

राधना से पिस्टल गई पर मैंने नहीं दी
पुलिस के मुताबिक नईम ने बताया कि रिश्तेदार साकिब के साथ दो युवक राधना में आए थे। वह घर भी आए थे। साकिब राधना से अवैध पिस्टल भी लेकर गया है। लेकिन वह किससे खरीदकर ले गया। इसकी बारे में मुझे कुछ नहीं पता। साकिब राधना में बहुत लोगों को पहले से ही जानता है। इसको लेकर पुलिस नईम के कई बातें पूछीं। लेकिन वह खुद के हाथ से पिस्टल देना मना करता रहा।
विज्ञापन

एनआईए को सौंपा नईम
एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक नईम की तलाश एनआईए को थी। एनआईए ने नईम को पिस्टल देने के मामले में आरोपी माना है। मेरठ में उसके खिलाफ कोई भी पहला केस दर्ज नहीं है। एनआईए की गोपनीय जांच चल रही है। एनआईए नईम को दिल्ली ले गई है। एनआईए ही नईम से गहन पूछताछ करेगी। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।

पुलिस का दावा, की गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा का दावा है कि किठौर-हापुड़ मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक फार्म हाउस से नईम पुत्र मुनकाद निवासी राधना किठौर मेरठ को रात्रि 10:45 बजे गिरफ्तार किया है। एनआईए के निर्देश पर उसको गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान एनआईए की टीम भी मौके पर मौजूद बताई गई। देर रात ही एनआईए नईम को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें