फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से हैवानियत: आराेपी सलमान मुठभेड़ में दबोचा गया, पुलिस गिरफ्त में गिड़गिड़ाकर बोला- ऐसा कभी न होगा

Wed, 25 Nov 2026 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में युवती को होटल में बंधक बनाकर मारपीट करने और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित सलमान को लोहिया नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ में युवती से बंधक बनाकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में गाजियाबाद निवासी युवती को दो दिन तक बंधक बनाकर रखने, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 25 नवंबर को लोहिया नगर पुलिस ने नारहेड़ा के पास निर्माणाधीन अंडरपास के निकट उसकी घेराबंदी की।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार सलमान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके बाद भागने के प्रयास में वह पुल से नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजैद से पूछताछ में खुलासा: पहले दोस्ती और मदद का भरोसा, फिर विचारधारा बदलवाता, हैंडलर के निशाने पर ऐसे युवा

Trending Videos

पुलिस गिरफ्त में आरोपी सलमान - फोटो : अमर उजाला
नारहेड़ा के पास घेराबंदी, पुलिस को देखकर की फायरिंग
एसएसपी के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एसपी सिटी के निर्देश पर लोहिया नगर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि युवती से जुड़े मामले में वांछित सलमान नारहेड़ा गांव के पास छिपा हुआ है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर सलमान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी इस हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने भागने का प्रयास किया।

युवती से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
पुल से नीचे गिरा आरोपी, पैर और हाथ में लगी चोट
पुलिस के मुताबिक, घिरता देखकर सलमान निर्माणाधीन पुल पर चढ़कर भागने लगा। इसी दौरान वह पुल से नीचे गिर गया। इससे उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय, मेरठ भेज दिया।

तमंचा, खोखा कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है। इसके अलावा .315 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी मिला है। पुलिस का कहना है कि बरामदगी और मुठभेड़ से जुड़े तथ्यों के आधार पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

युवती से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट में था वांछित
पुलिस के अनुसार, सलमान पुत्र इमामुद्दीन के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा संख्या 273/2026 दर्ज है। इसमें दुष्कर्म के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की उम्र 29 वर्ष बताई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ रोहटा थाने में हत्या के प्रयास समेत कई अन्य गंभीर मामले भी दर्ज हैं। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में भी बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

होटल में युवती को दो दिन बंधक रखने का आरोप
मामला सदर थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित होटल का है। आरोप है कि सलमान ने गाजियाबाद निवासी युवती को होटल में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की। बाद में युवती को होटल से बाहर सड़क पर लाकर पीटा गया था। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने संबंधित होटल को सील कर दिया है और आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

होटल को सीज कराने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) और संबंधित बोर्ड को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें