दोपहर वह अपने भाई आजाद के साथ थाने पहुंच गया। भावनपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।
यह था मामला
मेदपुर गांव निवासी हनीफ की इकलौती बेटी फरजाना की सोमवार को उसके पति नसीरूदीन ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था।
मृतका के बेटे तालिब ने पिता को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था। नसीरूद्दीन मूलरूप से पचपेड़ा गांव का रहने वाला है, लेकिन फरजाना के पिता ने शादी के बाद उन्हें अपने पड़ोस में ही मकान दिला दिया था।