भोपाल आम महोत्सव में लाया गया नूरजहां आम
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं का एक फल विक्रेता को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि फल विक्रेता आम पर लघुशंका करके बेच रहा था। कचहरी के पास अधिवक्ताओं ने उसका ठेला पलट दिया और मारपीट की। आरोपी फल विक्रेता लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने मंगलवार को उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
बताया रहा है कि मोहम्मद इस्लाम नाम का व्यक्ति कचहरी के पास ठेले पर फल बेचता है। वीडियो में आम सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। आसपास खड़े अधिवक्ता एक फल विक्रेता को पीट रहे हैं। उस पर आम पर लघुशंका करके बेचने का आरोप लगा रहे हैं।
फल विक्रेता हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है। अधिवक्ता उससे फल न खरीदने की बात मौके पर मौजूद लोगों से कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भी गुस्सा है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने वीडियो की जांच की तो सामने आया कि आरोपी फल विक्रेता लिसाड़ी गेट का है और कचहरी के पास फल बेचता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी। आरोपी दोषी पाया जाएगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।