फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: निशानेबाज से दो एयर पिस्टल ले भागा बुलंदशहर जिले का युवक, ऐसे झोंकी आंखों में धूल

Tue, 26 Aug 2025 12:01 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गुलावठी के गांव कैथाला निवासी हर्ष यादव बुलंदशहर के ही निशानेबाज पंकज से एयर पिस्टल खरीदने के बहाने मिला। मेरठ के हापुड़ अड्डे पर बुलाकर बातों में लगाया और पिस्टल लेकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के चरौरा मुस्तफाबाद गांव निवासी निशानेबाज पंकज से गुलावठी क्षेत्र के कैथाला गांव का रहने वाला हर्ष यादव दो एयर पिस्टल लेकर भाग गया। आरोपी ने पीड़ित को 3 अगस्त को पिस्टल खरीदने के बहाने हापुड़ अड्डे पर बुलाया था। पिस्टल न लौटाने पर पीड़ित ने नौचंदी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

थाने में दी तहरीर में पंकज ने बताया कि वह एयर पिस्टल से शूटिंग का प्रशिक्षण ले रहा है। कैथाला गांव निवासी हर्ष यादव से उसकी काफी समय जान-पहचान है। हर्ष ने उससे एयर पिस्टल खरीदने के लिए बात की थी। पंकज ने उसे अपनी एयर पिस्टल बेचने की इच्छा जाहिर की। दोनों के बीच तीन अगस्त को हापुड़ अड्डे पर मिलना तय हुआ। 
 

पंकज अपनी और अपने दोस्त गौरव चौधरी की पिस्टल लेकर हापुड़ अड्डे पर दोपहर में पहुंचा था। आरोप है कि हर्ष ने बातों में उलझाकर दोनों एयर पिस्टल ले लीं। वह बिना रुपये दिए पिस्टल लेकर भाग गया।
 
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक आरोपी से कई बार पिस्टल मांगी, लेकिन वह न तो पिस्टल दे रहा है और न ही रुपये दे रहा है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें