फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जीजा-साले ने छह सराफा व्यापारियों को लगाया 1.32 करोड़ का चूना, जानें कितना सोना लेकर भागे

Mon, 25 Aug 2025 11:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Ran away with the Gold: सराफा बाजार के व्यापारियों का सोना लेकर जेवर बनाने के नाम पर आरोपियों ने सोना इकट्ठा किया और परिवार समेत भाग गए। करीब सवा किलो सोना लेकर जीजा-साले भागे हैं। पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहली गेट थाना क्षेत्र के छह सराफा व्यापारियों का करीब 1.32 करोड़ रुपये कीमत का 1270 ग्राम सोना लेकर जीजा-साला परिवार समेत भाग गए। आरोपियों के मकान-दुकान पर ताले लगे देख व्यापारियों की बेचैनी बढ़ गई। सभी एकत्र होकर देहली गेट थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन

 

देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी सराफ अमित रस्तोगी ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी सराफा बाजार में स्वराज ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। लाला का बाजार के अपर्णा मार्केट में धीरजराज सोने की बाली बनाने का काम करता था। साथ में उसका साला आकाश भी काम करता था।
 

अमित रस्तोगी के अनुसार 19 अगस्त को उन्होंने धीरजराज लोधी और आकाश को 442 ग्राम सोना कानों की बाली बनाने के लिए दिया था। दोनों ने 24 अगस्त को सोने की बाली देने का वादा किया था। आरोप है कि 24 अगस्त की देर शाम तक आरोपियों का फोन नहीं आया तो वे दुकान पर पहुंचे। उन्हें पता चला कि आरोपियों ने दो दिन से दुकान नहीं खोली है। 
 

आरोपियों के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पीड़ित आरोपियों के घर पहुंचे। यहां सराफ को पता चला कि दोनों आरोपी अपने मकान का ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ दो दिन से गायब हैं। इसके बाद अन्य सराफ भी जुटने शुरू हो गए। 
 
विज्ञापन

इसके बाद पता चला कि आरोपी रिजु जैन का 405 ग्राम, विवेक कुमार का 170 ग्राम, प्रिंस तोमर का 110 ग्राम, ऐश्वर्या शर्मा का 82 ग्राम और सचिन कुमार का 60 ग्राम का सोना भी आरोपी ले गए हैं। सभी सराफा व्यापारी थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व अपना सोना वापस दिलाने की मांग की। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें