फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: होटल में प्रेमी के साथ पहुंची युवती, जानकार ने देखकर कर दिया फोन; परिजनों ने आकर किया हंगामा

Thu, 22 Oct 2026 11:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कसेरू बक्सर की युवती से रिश्तेदार युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों बृहस्पतिवार को गंगानगर स्थित एक होटल में पहुंचे थे। परिजनों ने आकर हंगामा कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
होटल में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगर एन ब्लॉक स्थित एक होटल में परिजनों ने युवती को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। होटल पर हंगामे की सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाया। इसके बाद दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी युवक का कसेरूबक्सर निवासी रिश्तेदार युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बृहस्पतिवार को वह युवती को लेकर गंगानगर एल ब्लॉक स्थित होटल पहुंचा। होटल में जाते हुए किसी जानकार ने युवती को देख लिया और उसके परिजनों को सूचना दे दी। कुछ ही देर में युवती के परिजन होटल पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। 

हंगामे की सूचना पर गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजनों को समझाया। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, होटल संचालक को चेतावनी दी। इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस पहुंची थी। परंतु परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 

क्षेत्र में करीब 60 होटल, संचालकों को दिए थे नोटिस
करीब डेढ़ माह पूर्व गंगानगर थाना इंस्पेक्टर विनय कुमार ने क्षेत्र के होटल संचालकों के साथ बैठक की थी। इसमें करीब 40 होटल संचालकों को असामाजिक कृत्य पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। वहीं, सभी होटल संचालकों को नोटिस दिए गए थे। पुलिस की चेतावनी के बाद भी आएदिन होटलों से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले अमन विहार स्थित रेड पैलेस होटल में दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ एक युवती के मिलने पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया था। वहीं, दो माह पूर्व गंगानगर एक्सटेंशन स्थित होटल निशांत रेजीडेंसी में भी दूसरे समुदाय के दो युवक, युवती के साथ एक युवती को पकड़ा था। पॉक्सो और फर्जी आधार कार्ड के मामले में होटल संचालक अमन फौजी को भी जेल भेजा गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें