फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टीपीनगर में एक युवक को 10 गुंडों ने लाठी-डंडों से पीटा, जो भी बचाने आया उसे मारे डंडे, फुटेज वायरल

Sun, 16 Nov 2025 11:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ट्रांसपोर्टरनगर में ट्रांसपोर्टर के कर्मचारी के साथ सरेआम मारपीट की गई। जो भी बचाने आया, उसे पीटा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मारपीट का वायरल फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपीनगर में ट्रांसपोर्टर के कर्मचारियों के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित पक्ष ने टीपी नगर थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। मारपीट का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

दिल्ली चुंगी पर सत्यम और शिवम अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका ट्रांसपोर्टनगर में विन जर्नल के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम है। सत्यम ने बताया कि वह सुबह अपने ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर बैठे हुए थे। इसी दौरान परतापुर के कुंडा गांव का रहने वाला प्रशांत दुकान के पास स्थित वेज बियरानी की दुकान पर गया था। 
 

वहां पर पड़ोस में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला निपट गया था। आरोप है कि मोलू शर्मा और रितिक अपने 10 साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर आए और प्रशांत की पिटाई कर दी। प्रशांत का बचाव करने के लिए जो भी आया, उसको पीटना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

एक बुजुर्ग के साथ भी मारपीट कर दी। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो गए। सोशल मीडिया पर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। ट्रांसपोर्टर एकत्र होकर टीपी नगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें