सदर थाना क्षेत्र में माल रोड स्थित भगत चौक के पास सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब दूसरे समुदाय के युवक सुहैल ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी के चंगुल से युवती को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस आरोपी व युवती को लेकर थाने आ गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुहैल से उसकी पूर्व में दोस्ती थी। मगर कुछ दिन पूर्व युवती की शादी हो चुकी है। इस कारण उसने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया था। आरोप है कि आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। युवक ने सोमवार को उसे धोखे से माल रोड पर बुलाया।
भगत चौक के पास पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने युवती को सड़क पर गिराकर पीटा। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोककर युवती को बचाया।
कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को आरोपी को न्यायलय में पेश किया जाएगा।
मेरी बंदी है भाई
जब लोगों ने आरोपी सुहैल को घेरा तो वह कहने लगा कि भाई मेरी बंदी है ये। कई बार उसने इन शब्दों का प्रयोग किया। वहीं युवती कहती थी कि युवक उसके साथ जबरदस्ती कर रहा है।
ये भी देखें...
रिश्वत लेते पकड़ी प्राचार्या: पराग डेयरी में प्रबंधक रह चुकी हैं वंदना सिंह, इस काम के लिए ले रही थीं रिश्वत