फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, दो समुदाय से जुड़ा है मामला, तनाव

Mon, 17 Dec 2018 09:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ में एक किशोरी के साथ दूसरे गांव के युवक ने ईख में खींचकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। सोमवार सुबह किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। 

विज्ञापन


दौराला क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार देर शाम मेरठ से लौट रही थी। वह पैदल अपने गांव जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में दूसरे गांव का युवक मिला। उसने जबरन ईख में खीच लिया। इसके बाद उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 

वहीं सोमवार सुबह किशोरी परिजनों के साथ दौराला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-धारा सिंह, एसएसआई दौराला

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें