फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरूरपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, घर में मचा कोहराम

Sat, 14 Jun 2025 12:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय आसिफ की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी 21 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात आसिफ पुत्र गुलफाम बाइक से सरधना-बिनोली रोड पर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसिफ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 जून को आपके शहर में क्या हुआ

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

युवक की असमय मौत से परिवार सदमे में है। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें