फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घर में ही गोली लगने से युवक की मौत, हो गई कनपटी के आरपार, जानें पुलिस ने बड़े भाई को क्यों पकड़ा

Wed, 06 Aug 2025 12:31 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नदल्लीपुर में गोली लगने से अतुल की मौत हो गई। उस समय घर पर अतुल और उसका बड़ा भाई अनुज ही था। सुसाइड नोट मिला है, मगर फिर भी ससुराल वालों की शिकायत पर अनुज को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
अतुल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किठौर के गांव नदल्लीपुर में मंगलवार शाम कनपटी पर गोली लगने से अतुल (25) की मौत हो गई। युवक के ससुराल वालों ने मृतक के बड़े भाई अनुज पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर मामला शांत किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त राइफल कब्जे में और भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 

सीओ किठौर प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आत्महत्या का कारण नौकरी नहीं लगना बताया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब तीन बजे सूचना मिली कि गांव नदल्लीपुर में गोली लगने से अतुल की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, तो अतुल का कमरे में खून से लथपथ शव मिला। 
 

अतुल को सीधे कान के पास गोली लगी थी, जो दूसरी ओर निकल गई थी। शव के पास ही एक राइफल मिली। राइफल बड़े भाई के नाम है। गढ़मुक्तेश्वर निवासी अतुल के साले पंकज ने बड़े भाई पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
सीओ ने बताया कि अतुल के पास बड़े भाई की लाइसेंसी राइफल कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट के लिखावट की भी जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन

दोनों भाई ही घर पर थे
मंगलवार को जिस समय अतुल की गोली लगने से मौत हुई, उस समय वह और बड़ा भाई घर में थे। अतुल की पत्नी मोनिका, मां विशंबरी देवी समेत अन्य परिजन मेला देखने परीक्षितगढ़ गए हुए थे। अतुल, तीन भाइयो में दूसरे नंबर का है। पिता प्रभु की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। तीनों भाइयों पर करीब 80 बीघा जमीन है। अतुल की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गढ़मुक्तेश्वर निवासी मोनिका से हुई थी। कई साल से अतुल पढ़ाई कर रहा था लेकिन नौकरी नहीं लगी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें