फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: युवक पिस्टल लेकर आया, दो दोस्तों को दिखाने के लिए घर बुलाया, पेट में गोली लगने से एक लहूलुहान

Fri, 12 Sep 2025 12:49 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सदर बाजार के पत्ता मोहल्ला में संदिग्ध हालात में युवक को गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि तीनों दोस्त पिस्टल चेक कर रहे थे, तभी गोली चली। घायल युवक के परिजनों का कहना है कि दोस्त ने गोली मारी है। पुलिस ने एक दोस्त को हिरासत में लिया, दूसरा पिस्टल लेकर भाग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सदर बाजार के मोहल्ला पत्ता में वरुण वाल्मीकि (18) को दोस्त विपुल ने पिस्टल से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। दोनों दोस्त तीसरे दोस्त तुषार के घर आए थे। आरोपी विपुल पिस्टल लेकर भाग गया, जबकि तुषार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पिस्टल चेक करते समय चली गोली वरुण को लगी है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाने में मोहल्ला रंगराज निवासी सोनू ने तहरीर दी है। बताया कि उसके बेटे वरुण को बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे तुषार बुलाकर अपने साथ एक्टिवा पर बैठाकर अपने घर पत्ता मोहल्ला ले गया था। वहीं, उनका तीसरा दोस्त विपुल वाल्मीकि भी आ गया।
 

शाम करीब 6:45 बजे वरुण के मोबाइल से तुषार ने उसकी मां ज्योति के फोन पर बताया कि वरुण को गोली लग गई है। वह प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती है। परिजन दौड़कर वहां गए। पिस्टल से पेट में गोली लगने से वरुण को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोनू का आरोप है कि विपुल ने उसके बेटे वरुण को गोली मारी है।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि तुषार के घर पर विपुल अवैध पिस्टल लेकर आया था। यहां पर पिस्टल चेक करते समय चली गोली वरुण के पेट में लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तुषार को हिरासत में ले लिया है, जबकि घटना के बाद पिस्टल लेकर भागे विपुल की तलाश में पुलिस लगी है। घायल युवक के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी देखें...
जान मोहम्मद सुसाइड: 'पांचों बेटियां मेरी जिंदगी, पत्नी ने कर दिया परेशान', वीडियो में दर्द बयां कर खा लिया जहर    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें