दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे सरधना में एक मोहल्ला निवासी युवती से एक आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर ढाई साल तक वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आरोपी की बात मानने से इनकार किया तो आरोपी एक जनवरी को उसके घर में घुस गया। आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर जानलेवा हमला कर भाग गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला निवासी पीड़िता युवती की मां ने तहरीर में बताया कि एक जनवरी को वह घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी उनके घर में घुस आया। पीड़िता की बेटी के दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर में सरिये से हमला कर दिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी भाग गया।