फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: धनतेरस के दिन झालर लगाते वक्त ग्यारहवीं मंजिल से गिरी किशोरी, मौके पर मौत

Fri, 13 Nov 2020 01:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात अंसल कोर्टयार्ड में गुरुवार रात झालर लगाने के दौरान किशोरी 11वीं मंजिल से नीचे जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


अंसल कोर्टयार्ड निवासी संजीव चौधरी 11वीं मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी सिद्धार्थनगर में शिक्षिका हैं। 15 वर्षीय बेटी श्रीम चौधरी खानपुर हरियाणा में दसवीं की पढ़ाई कर रही थी।

त्योहार पर वह बृहस्पतिवार को ही घर पहुंची थी। रात में वह परिजनों के साथ घर को सजा रही थी। बालकनी में झालर लगाने के दौरान उसका पैर फिसल गया।

वह 11वीं मंजिल से नीचे आ गिरी। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें