फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दिवाली पर पटाखे की तेज आवाज से घबराकर गिरा छह साल का मासूम, सिर में लगी चोट, अस्पताल में मौत

Mon, 09 Nov 2026 05:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शिव शक्तिनगर में छह साल का हर्ष अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। पड़ोसी युवक ने जैसे ही तेज आवाज वाला पटाखा जलाया, हर्ष घबराकर जमीन पर गिर गया। उसके सिर में भी चोट आई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, सोमवार सुबह बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मासूम हर्ष की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में दिवाली की रात पटाखों की तेज आवाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के बाहर गेट पर खड़े हर्ष (6) के सामने पड़ोस में रहने वाला युवक पटाखे फोड़ रहा था। आरोप है कि पटाखे की तेज आवाज सुनकर बच्चा घबरा गया और अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शिव शक्ति नगर निवासी नीरज ने बताया कि वह प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। उनका बेटा हर्ष रविवार रात अपने घर के बाहर गेट पर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक दिवाली के चलते पटाखे फोड़ रहा था। परिजनों के मुताबिक पटाखे की तेज आवाज से हर्ष बुरी तरह घबरा गया। इसके बाद वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। बच्चे को इस हालत में देखकर परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। 
 

परिजन तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। हर्ष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर लापरवाही से तेज आवाज वाले पटाखे फोड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पटाखों की तेज आवाज से घबराकर बच्चा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। 

सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगा आया है।
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में सिर की चोट से मौत की पुष्टि
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण सिर में लगी चोट आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आरोपों और घटनाक्रम के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। छह साल के मासूम की मौत के बाद पिता नीरज और अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है। हर्ष की 11 वर्षीय बड़ी बहन प्राची है। भाई की मौत से वह भी सदमे में है। जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

ये भी देखें...
मेरठ: सदर में दिवाली पर पटाखे से कबाड़ के गोदाम में लगी आग, धू-धू कर जला लाखों का माल, रोने लगा व्यापारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें