मेरठ के कैंट क्षेत्र में स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में मंगलवार को शिवरात्रि पर सुबह करीब पांच बजे से ही शिवभक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। मंदिर के बाहर और अंदर भक्तों की भीड़ लगी थी। बुधवार तड़के भी मंदिर में आरती होगी।
विज्ञापन
1 of 6
औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त।
- फोटो : अमर उजाला
औघड़नाथ मंदिर में मंगलवार तड़के चारों तरफ केसरिया सैलाब उमड़ा था। लंबी कतारों में कांवड़िये और शिवभक्तों के बम-बम भोले के जयघोष से माहौल गूंज रहा था। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। मंदिर में प्रात: 4:30 बजे आरती के बाद 4:55 बजे से कांवड़ियों के जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ, जो रात तक जारी रहा। मंदिर समिति के महामंत्री सुनील गोयल ने बताया कि शाम तक करीब ढाई लाख कांवड़ियों ने बाबा औघड़नाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
2 of 6
विधायक अमित अग्रवाल के साथ बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने जल चढ़ाया।
- फोटो : अमर उजाला
मध्यरात्रि से ही मंदिर के चारों तरफ कांवड़ियों की लंबी कतार लगी थी। सुबह चार बजे से श्रद्धालु भी शिवरात्रि का जलाभिषेक करने पहुंचने लगे थे। लोग परिवार के साथ पहुंचे थे। पहली बार श्रद्धालुओं की कतार सिटी वोकेशनल स्कूल तक लगी थी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। मंदिर में विशेष रूप से पांच आरती अलग अलग समय पर हुईं। शिवभक्तों ने परिवार की खुशहाली की कामना के साथ भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
3 of 6
जलाभिषेक के लिए लगी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और मंदिर समिति ने बैरिकेडिंग पर व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं को एक-एक करके गर्भ ग्रह में प्रवेश कराया गया। मंदिर के कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। एडीजी समेत पुलिस अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बड़ी कांवड़ों को मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर रुकवाकर श्रद्धालुओं को पैदल मंदिर भेजा गया।
4 of 6
बारिश में भीगते हुए पहुंचे औघड़नाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में भी कम नहीं हुआ शिवभक्तों का उत्साह
जलाभिषेक के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई लेकिन शिवभक्तों की आस्था और उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। बारिश में भी श्रद्धालु कतार में खड़े होकर भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे। कांवड़ियों ने तेजी से जलाभिषेक कर मंदिर से प्रस्थान किया। मंदिर में कुछ महिला और पुरुष श्रद्धालु भी संकल्प पूरा होने पर दंडवत करते हुए मंदिर पहुंचे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और सेना पुलिस के जवान तैनात रहे। फायर इंजन बाइक भी लगाई गई। जिला चिकित्सालय की ओर से लगाए गए।
विज्ञापन
5 of 6
सुरक्षा रही कड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने किया जलाभिषेक
श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी बाबा औघड़नाथ का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया। कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी ने पत्नी और बच्चों के साथ बाबा के दर्शन कर जल चढ़ाया। जिलाधिकारी वीके सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर के बाहर लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर कमेटी के 100 स्वयं सेवक जुटे रहे
औघड़नाथ मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि मंदिर समिति के 100 स्वयं सेवक और पूरी टीम ने मिलकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल करने में सहयोग गया। बुधवार सुबह तक पांच बार विशेष आरती होंगी। इसमें शहर के सैकड़ों लोग अलग अलग समय पर शामिल होंगे। सुबह से रात तक मंदिर मार्ग पर मेला लगा रहा। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। चाट पकौड़ी का भी स्वाद चखा।