फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गड्ढे ने ले ली बाइक सवार युवक की जान, छाती के ऊपर से उतर गया ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया

Tue, 09 Sep 2025 05:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

किठौर थाना क्षेत्र के मितापुर निवासी बबलू अपनी बहन की ससुराल से लौट रहा था। रास्ते में एक गड्ढे से बचने के चक्कर में वह बाइक रॉन्ग साइड ले गया और सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
बबलू की फाइल फोटो और विलाप करता उसका भाई सागर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लावड़-मसूरी मार्ग पर महल गांव से आगे बाइक सवार मितापुर गांव निवासी बबलू (35) गड्ढे को बचाने के फेर में सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया शरीर के ऊपर से गुजर जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

 

भाई सागर ने बताया कि उसका बड़ा भाई बबलू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी चार बहनें हैं। हाल ही में एक बहन की सरधना में शादी की थी। सोमवार को बबलू बहन की ससुराल गया था। मंगलवार को वह अपने गांव लौट रहा था। 
महल गांव से आगे पहुंचते ही एक गड्ढे से बचने के फेर में वह मसूरी की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। पहिया ऊपर से गुजर जाने के कारण बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बबलू के परिजन इंचौली थाने पहुंचे। भाई सागर का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं बबलू की पत्नी सोनिया, माता कृष्णा जानकारी मिलने पर बेसुध हो गए। बबलू के दो बेटे मैक्स व मयंक हैं। ग्रामीण व रिश्तेदार मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हेलमेट भी नहीं बचा सका बबलू की जान
बबलू ने हेलमेट भी लगाया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौत के बाद भी उसके सिर पर हेलमेट लगा हुआ था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें