फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बोतल में रखे तेजाब को शराब समझकर बनाया पैग, एक सांस में पी गया, युवक की हुई ऐसी दर्दनाक मौत

Sun, 15 Jun 2025 10:44 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मामला जटौली गांव का है। पिंटू का उसकी पत्नी से आठ साल पहले तलाक हो गया था। उसके बाद से वह शराब पीने का आदी हो गया था। शनिवार को वह शराब पीकर घर आया और फिर तेजाब पी लिया। 
 
विज्ञापन
एसिड वाली बोतल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जटौली गांव में शनिवार दोपहर पिंटू (43) ने घर में बोतल में रखा तेजाब पी लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

 

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि जटौली गांव में दो भाई पिंटू और कपिल रहते हैं। पिंटू का अपनी पत्नी से लगभग आठ वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। छोटे भाई कपिल ने बताया कि पिंटू एक लैब पर काम करता था। शनिवार सुबह वह लैब पर चला गया था। पिंटू को शराब पीने की लत थी। घर पर जांच में तेजाब की एक खाली बोतल व गिलास रखा मिला। आशंका है कि शराब समझकर पिंटू ने तेजाब पी लिया। 

 
विज्ञापन

दोपहर को उसकी बहन अंजू घर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। पिंटू उस दौरान तड़प रहा था। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम युवक की अस्पताल में मौत हो गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होगा। कोई तहरीर नहीं मिली है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें