सूचना पर अस्पताल मैनेजर इमरान आ गए। मैनेजर व पड़ोसियों ने किसी तरह पानी व रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बेकाबू हो गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान क्लीनिक के अंदर रखा सारा सामान जल गया। मैनेजर के अनुसार लगभग 20 लाख के आसपास का नुकसान हो गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।