एफएसओ और इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार एक गोदाम प्रगति केमिकल, दूसरा उन्नति केमिकल शताब्दी नगर निवासी रविंद्र उपाध्याय का बताया गया। तीसरे गोदाम के बारे में स्पष्ट पता नहीं चला। इन गोदामों के मालिक सामने आने पर स्थिति साफ होगी। पुलिस ने गोदामों पर ताला तो लगवा दिया। लेकिन कहा उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन पर ही केस दर्ज होगा।
गोदामों में मौत का सामान, बचाव के नहीं इंतजाम
शहर के अधिकांश गोदामों में मौत का सामान भरा है। लेकिन बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पिछले दिनों सिवालखास में भी इसी तरह घर में अवैध रूप से ड्रमों में साल्वेंट और पेट्रोल-डीजल का भंडारण किया हुआ था। आग लगने से बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह प्रगति केमिकल में भी 30-35 ड्रम भरे थे जबकि 35-40 ड्रम खुले में रखे थे। सभी ड्रमों में आग लगी थी। गोदाम में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नही थे। सवाल है कि इस तरह के हादसे लगातार सामने आने के बावजूद पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी एक-दूसरे की जिम्मेदार बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। एफएसओ मुकेश कुमार के अनुसार फायर विभाग केवल आग बुझाने और लोगों को जागरूक कर सकता है। कार्रवाई का अधिकार उन्हें नहीं है।
दंग रह गए डीएम
डीएम ने गोदाम में रखीं बोतलों में से एक बोतल का केमिकल चेक किया तो कहा कि इसमें संभवत: स्प्रिट लग रहा है। कुछ कैन में साल्वेंट भी भरा था। ऐसे में अंदेशा है कि कहीं यहां पर साल्वेंट से पेट्रोल तो नही बन रहा। इसलिए डीएम ने तीन गोदाम सीज करा दिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/